Sagar- सड़क किनारे मिला 35 वर्षीय युवक का शव, हाथ पर NS, पुलिस जुटी सुराग़ों की तलाश में |SAGAR TV|

 

सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के जरुआखेड़ा पुलिस चौकी के अंतर्गत बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव सड़क से करीब 30 मीटर अंदर पड़ा था। मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान और शरीर पर घसीटने जैसी खरोंचें साफ दिखाई दे रही थीं। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

 

 

 

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मर्डर तथा दुर्घटना—दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मुड़रा सत्ती घटिया के पास सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े शव को देखा। आसपास खून के निशान और घसीटने के चिन्ह होने के कारण ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची जरुआखेड़ा पुलिस चौकी और नरयावली थाना पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर आवश्यक सबूत जुटाए।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। उसके सिर और चेहरे पर कई गहरी चोटें पाई गईं, जो किसी भारी वस्तु या जोरदार टक्कर से लगने का संकेत देती हैं। शरीर पर भी कई जगह खरोंचे हैं, जिससे आशंका है कि शव को घसीटा गया हो। मृतक ने जैकेट, काली टी-शर्ट और नीले जूते पहने हुए थे। सबसे अहम सुराग उसके हाथ पर लिखा NS है, जिसे पुलिस शिनाख्त की दिशा में महत्वपूर्ण क्लू मान रही है। आसपास के गांवों में मृतक की पहचान के लिए मुनादी कराई जा रही है और लोगों से जानकारी मांगी जा रही है।

 

 

 

नरयावली थाना प्रभारी कपिल लाक्षाकार ने बताया कि, “युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला है। मामले की हर एंगल से जांच हो रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हत्या और दुर्घटना—दोनों बिंदुओं पर गंभीरता से जांच जारी है।” पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के तकनीकी सबूतों के आधार पर जान जाने के सही कारण का पता लगाएगी। फिलहाल यह जान जाना ये रहस्य बनी हुई है, और पुलिस किसी भी संभावित सुराग की तलाश में लगातार प्रयासरत है।


By - sagar tv news
27-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.