Sagar- टोलप्लाजा पर आकर चलाई गोली, गौरक्षक अस्पताल, पुलिस 5 दिन से खाली हाथ |SAGAR TV NEWS|
सागर के चनाटोरिया टोल प्लाजा पर गौ रक्षक पर गोली चलाने वाला आरोपी 5 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, अब इसको लेकर अलग अलग संगठनो ने मोर्चा खोल दिया, निरंतर गौ सेवको पर हो रहे हमलों पर अंकुश लगाये जाए, शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा जिले में कानून व्यवस्था चौपट चल रही है, आरोप लगाया कि सरेआम टोल प्लाजा पर गौ तस्करो के साथ मिलकर एक गौ रक्षक को गोली मार दी जाती है और अपराधियों का पुलिस को चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलता,
पीड़ित परिवार डर के साये में जी रहा हैं शिवसेना राज्य संगठक ने कहा कि गौ रक्षक पर गोली चलाने वालो के तार पशु तस्करी अवैध शराब से जुड़े है आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए शिवसेना जिला प्रमुख दीपक सिह लोधी ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर गौ रक्षक पर गोली चलने वालो की गिरफ़्तारी नहीं की जाती तो सनोधा थाने का घेराव किया जाएगा