Sagar- भीमकुंड महंत की संदिग्ध मौत, बंडा रोड पर चक्काजाम, महिला ने हाथ पकड़ने का लगाया था आरोप
सागर जिले के रुरावन गांव में गुरुवार को भीमकुंड के महंत शंकर शरण महाराज की संदिग्ध परिस्थतियों में जान चली गई। घटना बाद ग्रामीणों ने बंडा रोड पर चक्काजाम कर दिया है, आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाई करने की मांग की जा रही है,
महंत के भाई धर्मेंद्र दुबे ने एक महिला और दो अन्य पुरुषों पर गंभीर आरोप लगाए हैं...भाई के अनुसार, महंत शंकर शरण महाराज छतरपुर स्थित भीमकुंड में महंत थे। उनके आश्रम में एक महिला खाना बनाने का काम करती थी। उसका एक शिक्षक से प्रेम प्रसंग था। उनके बीच किसी बात पर विवाद हुआ।
उसमें समिति ने सुलह कराई थी। अध्यक्ष के नाम से निराकरण का शपथ पत्र दिया गया था। इसके बाद नारायण आचार्य, कमलनयन महंत को धमका रहे थे कि महिला से आरोप लगवाकर फंसा देंगे।
रुरावन मंदिर के पुजारी भागीरथ ने बताया कि सुबह महंत शंकर शरण महाराज उनसे मिले और गले लगकर बोले, "मैंने विष पी लिया है।" इसके बाद वे अपने कमरे में गए और गिर पड़े। उन्हें तत्काल बंडा अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, जिसमें महंत को प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने के आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी।