Sagar - दहकते अंगारों पर निकले विधायक, अग्नि मेला में दूसरे दिन श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

 

सागर जिले के देवरी नगर स्थित ऐतिहासिक खंडेराव अग्निमेले का आयोजन किया गया। जिसमें भक्ति और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्री देव खंडोबा के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा रखने वाले सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले की पहचान अग्निकुंड पर चलने की परंपरा है, जहां भक्त दहकते अंगारों पर से निकलकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर पूजन करते हैं।

 

 

 

 

मेले के दूसरे दिन, गुरुवार को, यह अलौकिक दृश्य देखने को मिला, जब 162 श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ अग्निकुंड के दहकते अंगारों से निकले। इस दौरान देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया भी दहकते अंगारों से निकले।

 

 

 

विधायक पटेरिया के इस धार्मिक आयोजन में पहुंचने पर स्थानीय भाजपा इकाई ने उनका स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भारतेंदु मोंटू सिंह राजपूत, धीरेन्द्र मिश्रा, राजेंद्र मिश्र सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका समान किया।

 

 

 


किवदंती है कि 15-16वीं शताब्दी में राजा रसाल जाजोरी के पुत्र की बीमारी दूर होने की कामना पर देव खंडेराव ने उन्हें सपने में दर्शन दिए थे। आदेशानुसार राजा ने अग्निकुंड से नंगे पैर गुजरकर मन्त्रत पूरी की, और उनका पुत्र स्वस्थ हो गया। तभी से यह अनोखी परंपरा लगातार निभाई जा रही है। मंदिर में विराजमान देव खंडेराव को शिव का अवतार माना जाता है। आधे स्वरूप में माता पार्वती के साथ घोड़े पर आरूढ़ यह प्राचीन प्रतिमा अद्भुत कला-कौशल की


By - sagar tv news
28-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.