CM बोले बख्शा नहीं जाएगा, रायसेन के मासूम मामले में आरोपी सलमान एनकाउंटर में ढेर, गो-ली लगी, गिरफ्तार…
मध्य प्रदेश में बच्चियों के खिलाफ अपराध पर सरकार का सख्त रुख एक बार फिर बड़ी कार्रवाई के रूप में सामने आया है। एमपी के रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम बच्ची से गलत काम करने वाले मुख्य आरोपी सलमान को पुलिस ने नाटकीय घटनाक्रम के बाद एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह पिछले छह दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस की जांच में पता चला कि घटना के बाद सलमान जंगल के रास्तों से होते हुए भोपाल पहुंच गया था। बुधवार देर रात गांधीनगर पुलिस ने उसे वार्ड नंबर–11 स्थित एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने तुरंत गौहरगंज पुलिस को सूचना दी और रात में ही उसे उनके हवाले कर दिया गया।
गौहरगंज पुलिस जब सलमान को लेकर थाने लौट रही थी, उसी दौरान रास्ते में उनकी कार का टायर पंचर हो गया। अवसर पाते ही आरोपी सलमान पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसके आक्रामक व्यवहार को देखते हुए उसे चेतावनी दी गई। चेतावनी के बाद भी न मानने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जो सलमान के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाकर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को स्थिर बताया है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़े शब्दों में कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध करने वालों को न छोड़ा जाएगा और न ही बख्शा जाएगा। चाहे अपराधी जंगल में छिपे हों या शहर में, सरकार उन्हें खोजकर कानून के हवाले करेगी। पुलिस अब आरोपी से घटना की विस्तृत पूछताछ कर रही है और केस को फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया में आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। सरकार का दावा है कि मासूम को न्याय मिलेगा और अपराधियों में भय का संदेश जाएगा।