सागर- जहरीले बीज से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, करैया गांव में बड़ा हादसा टला, 14 बीमार -10 सागर रेफर

 

सागर जिले के जैसीनगर जनपद के करैया गांव में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों ने रास्ते में रतनजोत के बीज खा लिए। बीज खाने के कुछ देर बाद ही 14 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें तेज़ उल्टियां होने लगीं। देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पटवारी रामकृष्ण आठिया ने तुरंत हालात को गंभीर समझते हुए इसकी सूचना एसडीएम रोहित वर्मा को दी। संयोग से एसडीएम उस समय करैया गांव में ही एसआईआर सर्वे का निरीक्षण कर रहे थे। सूचना मिलते ही वे तुरंत जनपद पंचायत सीईओ श्रीराम सोनी और एसडीओ सचिन दुबे के साथ घटनास्थल पहुंचे और बिना किसी देरी के बच्चों को अपने वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसीनगर पहुंचाया।

 

 

एसडीएम ने रास्ते में ही स्थिति की जानकारी बीएमओ डॉ. एल.एन. शाक्य को दे दी थी, जिसके चलते अस्पताल में पहले से ही उपचार की पूरी तैयारी कर ली गई थी। बच्चों को अस्पताल पहुंचते ही तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन 14 में से 10 बच्चों को सागर जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया है, जबकि 4 बच्चे जैसीनगर में उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों की हालत फिलहाल नियंत्रण में है और समय पर मिले उपचार से बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बीआरसीसी जे.एस. अहिरवार सहित कई शिक्षक भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों की देखभाल में जुट गए। शिक्षक स्टाफ की एक टीम अस्पताल में रातभर रुकी हुई है।

 

बीएमओ डॉ. एल.एन. शाक्य ने बताया— “बच्चों ने रतनजोत के बीज खाए थे, जिसके बाद उल्टियां और कमजोरी की शिकायत हुई। सभी बच्चों को समय रहते इलाज मिल गया है। 10 बच्चों को बेहतर निगरानी के लिए सागर रेफर किया गया है। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।” ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता की सराहना की है। उनका कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई न होती, तो परिणाम बेहद गंभीर हो सकते थे।

 

 


By - sagar tv news
29-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.