एक ही परिवार पर बड़ी कहासुनी और फिर कई लोग पहुंचे अस्पताल, FIR दर्ज |SAGAR TV NEWS|

 

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड में बुधवार रात करीब 8 बजे एक ही परिवार पर हुए हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला अचानक इतना बढ़ गया कि स्थिति मारपीट, खून-खराबे और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, देवी साहू का बेटा प्रदीप साहू, जो सब्जी का ठेला लगाता है, रोज की तरह घर लौटा और गाड़ी खड़ी कर रहा था। तभी उसी मोहल्ले के हेमंत साहू और अमित साहू मौके पर पहुंचे और बिना किसी वजह गाली-गलौज शुरू कर दी। जब प्रदीप के भाई प्रमोद ने आपत्ति जताई, तो अचानक हेमंत ने लोहे की पाइप से प्रदीप पर वार कर दिया। हमले में प्रदीप के सिर में गहरी चोट आई और खून बहने लगा। बीच-बचाव में प्रमोद भी घायल हो गया।

 

 

चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी अमित ने चाकू निकालकर देवी साहू पर हमला कर दिया। हालात बिगड़ते देख पप्पू साहू भी मौके पर पहुंचा और उसने लोहे की रॉड से प्रदीप के सिर और पीठ पर दोबारा वार किए, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। इसी बीच रीना साहू और अंजली साहू ने प्रदीप की भाभी आरज़ू साहू और बहन लक्ष्मी साहू पर लात-घूंसों से हमला किया। महिलाओं को भी गंभीर चोटें आईं। परिवार की महिलाएं संगीता साहू और उर्मिला साहू ने बीच-बचाव कर बड़ी मुश्किल से स्थिति को नियंत्रित किया।

 

 

परिवार ने बताया कि झगड़े के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे घर में दहशत का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मोतीनगर पुलिस ने तत्काल सभी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है और पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सुभाष नगर में हुई यह घटना फिर एक बार सवाल खड़ा करती है कि आखिर छोटे विवाद इतनी तेजी से हिंसक रूप कैसे ले लेते हैं? पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

 


By - sagar tv news
29-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.