सागर - गिरवी रखी बाइक को देख पुलिस वाले लगे पीछे जब असलियत पता चली तो होश उड़ गए |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिला अस्पताल से 20 दिन पहले एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी जिस गाड़ी मालिक ने खोज निकाला है इस मोटरसाइकिल को अस्पताल परिसर से चुराने के बाद चोर ने अपने गांव के ही व्यक्ति को गिरवी रख दिया था और जब वह कम से इस चोरी हुई बाइक को सागर लेकर आए तो गाड़ी मालिक के भतीजे ने देखते ही उसे पहचान लिया और अपने चाचा को खबर कर दी चाचा मौके पर पहुंचे गोपालगंज पुलिस को बुलाया और फिर गाड़ी चुराने वाले चोर को ईंट भट्ठे से गिरफ्तार किया है,

 


दरअसल काकागंज के रहने वाले रूपचंद अहिरवार जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं 20 दिन पहले अचानक उनकी बाइक गायब हो गई थी जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया था गोपालगंज पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला था शुक्रवार को एक युवक इस गाड़ी को चलकर तिरुपति पुरम आया था जहां रूपचंद के भतीजे शुभम ने इसको पहचान लिया था जब पता किया गया तो जानकारी मिली कि सोमला गांव निवासी बिहारी अहिरवार ने इसको चुराया था और फिर अपनी पत्नी को बीमारी का बहाना बता कर गांव के ही योगेश कुर्मी नामके व्यक्ति को गिरवी रख दिया था और वह इसे लेकर सागर आया था लेकिन सागर आते ही पूरी पोल खुल गई

 

 

इस सराहनीय कार्य में थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक दीपक व्यास और आरक्षक अजय शंकर गौंड की मुख्य भूमिका रही। फिलहाल मोटरसाइकल थाने में रखवाई गई है पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही कर कोर्ट से सुपुर्द की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
29-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.