सागर- रहली रॉयल्स और पीजी कॉलेज ने मारी बाज़ी, सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी का रोमांच चरम पर

 

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा स्थित पीपलघाट कबड्डी मैदान में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव का रोमांचक समापन हुआ। कई दिनों से चल रही इस प्रतियोगिता में अंतिम दिन पुरुष और महिला वर्ग के दो बड़े फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मैदान में जमकर रोमांच भर दिया। पुरुष वर्ग के फाइनल में रहली रॉयल्स और हंस वाहिनी रनगुंवा के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने दमदार रेड और सॉलिड डिफेंस दिखाया, लेकिन अंतिम मिनटों में रहली रॉयल्स ने बढ़त बनाते हुए मुकाबला जीत लिया और विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया।

वहीं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में रहली रॉयल्स गर्ल्स और पीजी कॉलेज गढ़ाकोटा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरू से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन पीजी कॉलेज की टीम ने बेहतर रणनीति और मजबूत डिफेंस के दम पर जीत दर्ज की और विजेता बनी। मुख्य अतिथि दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने दोनों वर्गों की विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा—“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में ‘सांसद खेल महोत्सव’ का आयोजन इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि सांसद जनता से जुड़े रहें और युवा पीढ़ी खेलों के प्रति प्रेरित हो। स्वस्थ भारत, फिट युवा—इसी दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है।”

कार्यक्रम में रहली विधानसभा कबड्डी स्पर्धा के आयोजक अभिषेक भार्गव ने कहा कि रहली में कबड्डी की परंपरा पुरानी रही है। कोरोना काल में आयोजन रुक गए थे, लेकिन सांसद खेल महोत्सव ने खिलाड़ियों को दोबारा मंच दिया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान और आगे बढ़ने का अवसर दिया है। मौके पर रहली एसडीएम कुलदीप पाराशर, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे।


By - sagar tv news
30-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.