CRPF की मैगजीन चोरी का बड़ा खुलासा, सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, 40 कारतूस में से 40 ही बरामद

 

एमपी के कटनी में स्पेशल ट्रेन से CRPF की दो लोडेड मैगजीन चोरी होने के सनसनीखेज मामले में जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनके कब्जे से 5 कारतूस जब्त किए गए हैं। इससे पहले तीन आरोपी गिरफ्तार होकर 40 में से 35 कारतूस बरामद हो चुके थे। अब सभी 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और पूरा मामला सुलझा लिया गया है।

 

 

 

 

जीआरपी थाना प्रभारी एल.पी. कश्यप ने बताया कि बिहार चुनाव ड्यूटी पर तैनात CRPF जवानों की स्पेशल ट्रेन कटनी के लमतरा और अधारकाप स्टेशन के बीच खड़ी थी। इसी दौरान दो महिला सिपाही—अस्वार प्रतीक्षा सुधाकर और झाला हिरल बेन—की INSAS राइफल की दो लोडेड मैगजीन चोरी हो गईं। घटना का खुलासा तब हुआ जब दोनों महिला जवानों ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

 

 

 

शिकायत मिलते ही जीआरपी, सिटी पुलिस और RPF की संयुक्त टीम बनाई गई। आउटर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे मैगजीन तो मिल गई, लेकिन उसमें मौजूद 40 कारतूस गायब थे। इसके बाद आरोपियों की तलाश तेज हुई और कोतवाली थाना क्षेत्र के अधारकाप इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूल की और उनके पास से 35 कारतूस बरामद कर लिए गए। तीन आरोपी अभी भी फरार थे, जिनके बारे में लगातार इनपुट मिल रहे थे।

 

 

 

 

आखिरकार रविवार को जीआरपी ने तीनों को भी दबोच लिया। उनकी तलाशी में 5 कारतूस और अन्य चोरी के मामलों में सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम भी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी छह आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी एल.पी. कश्यप ने इसे जीआरपी और सिटी पुलिस की संयुक्त टीम की बड़ी उपलब्धि बताया है।


By - sagar tv news
01-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.