प्रेम प्रसंग में युवक–युवती के नदी में मिले दोनों के शव और फिर पुलिस जांच में जुटी |SAGAR TV NEWS|
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एमपी के उज्जैन के बड़नगर थाना क्षेत्र के पीरझलार गांव के पास एक युवक और युवती ने चामला नदी में चौकड़ी लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम सक्रिय हो गई। देर रात तक सर्चिंग का प्रयास चला, लेकिन अंधेरा बढ़ने के चलते ऑपरेशन रोकना पड़ा। आज सुबह दोबारा सर्चिंग शुरू की गई और कुछ घंटों बाद दोनों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। यह दर्दनाक घटना कल शाम की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक और युवती को नदी किनारे बात करते देखा गया था। थोड़ी देर बाद दोनों ने अचानक नदी में चौकड़ी लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी बड़नगर थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस दल, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए।
रातभर पानी का तेज बहाव और गहरा अंधेरा रेस्क्यू में बड़ी चुनौती बनकर सामने आया। मजबूरी में रात का ऑपरेशन रोकना पड़ा। आज सुबह फिर से सर्चिंग शुरू हुई और लंबी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से निकाले गए। पुलिस की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। नदी में कूदने से ठीक पहले युवक ने अपने चाचा को फोन कर बताया था कि वह पुल पर अपनी बाइक और मोबाइल छोड़कर जा रहा है। कॉल के आधार पर युवक की पहचान 19 वर्षीय वारिस के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे मामले में और प्रश्न उठ रहे हैं। मामले पर एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। शुरुआती जांच प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रही है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही होगी।