सागर-AAP का हर घर जनसंपर्क अभियान 23वें हफ्ते में पहुंचा, सागर में नई राजनीतिक उम्मीद !
सागर में आम आदमी पार्टी का हर घर जनसंपर्क अभियान लगातार 23वें सप्ताह भी जारी रहा। जिला अध्यक्ष इंजीनियर डी.के. सिंह के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान अब शहर के लोगों के बीच नई उम्मीद बनता जा रहा है। जनसमस्याओं को सीधे घर-घर जाकर सुनने और समाधान कराने की इस पहल को नागरिकों से भारी समर्थन मिल रहा है।रविवार को AAP कार्यकर्ता सागर नगर निगम क्षेत्र के शास्त्री वार्ड पहुंचे, जहाँ उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। पंपलेट और स्टिकर बांटे गए, वहीं नुक्कड़ नाटक के जरिए शहर की प्रमुख समस्याओं को उजागर करते हुए लोगों से AAP से जुड़ने की अपील की गई।
पार्टी का टोल फ्री संपर्क अभियान भी तेज़ी से असर दिखा रहा है—सागर के विभिन्न वार्डों से लगातार लोग कॉल कर अपनी समस्याएँ बता रहे हैं। पार्टी पदाधिकारी डी.के. सिंह के नेतृत्व में नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने की कोशिशें जारी हैं।
जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने जल निकासी, टूटी सड़कें, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और बिजली जैसी पुरानी समस्याएं AAP नेताओं के सामने रखीं। जिला अध्यक्ष डी.के. सिंह ने भरोसा दिलाया कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता तो पार्टी धरना, ज्ञापन और आंदोलन के माध्यम से जनता की आवाज़ बुलंद करेगी।उन्होंने मीडिया से कहा—“AAP जल्द ही सागर में भाजपा का वास्तविक विकल्प बनेगी… हम जनता के साथ मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। लगातार 23 हफ्तों तक बिना रुके अभियान चलाए रखने से AAP कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। आज की टीम में कई स्थानीय नागरिक शामिल रहे।