सागर- नशे में साले–बहनोई में कहासुनी, खुरई सिविल अस्पताल में हंगामा! सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों में

 

सागर जिले के खुरई सिविल अस्पताल खुरई में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भर्ती वार्ड में ही शराब के नशे में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला भाई–बहन के एक्सीडेंट से शुरू हुआ और अस्पताल के भीतर पहुंचकर साले–बहनोई और अन्य रिश्तेदारों के बीच जमकर विवाद में बदल गया। सुरक्षा गार्ड और पुलिस बल की अनुपस्थिति ने हालात और बिगाड़ दिए। मिली जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय बालकिशन अहिरवार अपनी 23 वर्षीय बहन गिरजा अहिरवार और उसकी बच्ची को बीना के रूपऊ गांव से बांदरी के बीजरी गांव लेकर जा रहा था। खुरई मिशन अस्पताल के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बालकिशन शराब के नशे में बाइक चला रहा था।

 

 

घटना की खबर मिलते ही महिला का पति और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद वार्ड में ही विवाद भड़क उठा। बताया गया कि पति ने अपनी पत्नी को रात में मायके जाने से मना किया था। इस बात को लेकर गुस्सा पहले से था, ऊपर से साले के नशे में होने ने आग में घी डालने का काम किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तेज-तर्रार बहसबाजी, गाली-गलौज, और मारपीट की नौबत तक आ गई। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को किसी तरह शांत कराया। घायल महिला की सिर में गंभीर चोटें होने के कारण उसे तत्काल सागर रेफर किया गया।

 

बालकिशन को भी बेहतर इलाज के लिए सागर भेजा गया, जिससे हालात और बिगड़ने से बच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिविल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था नाम मात्र की है। न तो कोई स्थायी सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है और न ही पुलिस का जवान। इसी कारण अक्सर मरीजों के परिजनों, डॉक्टरों और स्टाफ के बीच विवाद की घटनाएं सामने आती रहती हैं। रात का यह तांडव एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़ा करता है कि क्या मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था बनाई जाएगी? अस्पताल में हंगामा होने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था जस की तस… लोग पूछ रहे — जिम्मेदारी किसकी?

 

 


By - sagar tv news
03-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.