फिल्म गुस्ताख़ इश्क में छा गए सागर के मिजाज, परिवार के साथ प्रीमियर में मुंबई पहुंचे

 

सागर के मशहूर शायर अशोक मिज़ाज फ़िल्म गुस्ताख़ इश्क़ के प्रीमियर में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे, मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में उनके परिवार के लोग भी साथ रहे, फिल्म के प्रीमयर के बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने उनकी शायरी की सराहना की, इस फिल्म में विजय वर्मा और दंगल फेम फ़ातिमा सना शेख़ मुख्य भूमिका में हैं और रोहन वर्मा ,शारिब हाशमी आदि हैं।

 

 

 


फ़िल्म में नसीरुद्दीन साहब एक बहुत बड़े शायर अज़ीज़ बेग की भूमिका में हैं और फ़ातिमा सना शेख़ ,उनकी बेटी मन्नत बनी हैं। विजय वर्मा पप्पन बने है। जो मन्नत और अज़ीज़ दोनों को चाहने लगते हैं। वो अज़ीज़ बेग के शागिर्द बन जाते हैं।
वो अपने उस्ताद को फिर एक शेर सुनाते हैं जो अशोक मिज़ाज द्वारा लिखित है,
ये खून ये वफ़ा ये दुआ ख़ानदान की,
कीमत बहुत बड़ी है पुराने मकान की। इस पर ख़ुश होकर उस्ताद अज़ीज़ बेग अपना क़लम उसे भेंट कर देते हैं,

 

 

 


इसके बाद अशोक मिज़ाज का एक शेर विजय वर्मा पप्पन उस्ताद अज़ीज़ बेग को सुनाते हैं ,
मेरा लहजा कैक्टस सा खुरदुरा,
तेरी बातें रात रानी की तरह।इसके जवाब में नसीरुद्दीनशाह शेर सुनाते हैं -ग़म कोई देना है तो दे दे मुझे,
दिल में रख लूंगा निशानी की तरह,ये भी अशोक मिज़ाज का है,
इसके बाद मे मध्यान्तर में सभी पूछने लगे शायरी किसकी है तो विशाल भारद्वाज जी और विभु पूरी जी ये बताते बताते थक भी नहीं रहे थे कि ये हैं शायर अशोक मिज़ाज है इन्हीं की शायरी है


By - sagar tv news
04-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.