Sagar - पार्षद नईम खान की संदिग्ध हालात में मौत, पहली पत्नी से मिलने जा रहे थे भोपाल
सागर में शनीचरी वार्ड से पार्षद नईम खान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जाता है कि सुबह करीब 5:00 पार्षद नईम खान बेहोशी की हालत में घर पर थे जहां से परिजन उन्हें तत्काल ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया
बता दें कि नईम ने हाल ही में सदर क्षेत्र की कजलीवन मैदान टपरिया निवासी एक युवती 23 वर्षीय युवती रेहाना से विवाह किया था। सूत्रों का कहना है कि नईम मौत के वक्त रेहाना के साथ एक अन्य मकान में थे। बाय पिछले कुछ समय से दूसरा निकाह करने के बाद चर्चाओं में थे
चर्चा है कि आज गुरुवार को नईम की पहली पत्नी का जन्म दिन है। इसी सिलसिले में वे भोपाल जाने की तैयारी में थे। आशंका है कि इसी बात को लेकर नईम व रेहाना के बीच विवाद हुआ हो। नईम व उनकी दूसरी पत्नी रेहाना के बीच विवाद के मामले विवाह के पहले और बाद में सामने आते रहे हैं। गोपाल गंज थाने में FIR भी हुई है। नईम के करीबियों का कहना है मामला संदेहास्पद हालात का है। जिसमें शव का पोस्टमार्टम कराना जरूरी है।