Sagar- Online दुनिया अब बनेगी सुरक्षित ! IMA–FOGSI–Rotary ने मिलकर उठाया बड़ा कदम

 

सागर में डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हुई है। भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) सागर, फोगसी और रोटरी क्लब सागर ने संयुक्त रूप से महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ बढ़ रहे ऑनलाइन उत्पीड़न को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। “डिजिटल हिंसा के खिलाफ सुरक्षित डिजिटल भारत” नामक इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को जागरूक करना, साइबर अपराधों की रोकथाम करना और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान फोगसी सागर की अध्यक्ष डॉ. ज्योति चौहान ने कहा कि डिजिटल स्पेस अवसरों का माध्यम है, लेकिन बढ़ती डिजिटल हिंसा महिलाओं और बालिकाओं के लिए चिंता का विषय बन रही है। उन्होंने कहा—“डिजिटल दुनिया भय का नहीं, अवसर का स्थान होनी चाहिए। हमारा लक्ष्य है कि हर महिला और हर बालिका साइबर बुलिंग, रिवेंज पोर्न, ऑनलाइन स्टॉकिंग और डिजिटल शोषण की पहचान कर सकें और उससे सुरक्षित रह सकें।”

 

 

 

 

IMA सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने बताया कि आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर कार्यशालाएं, ट्रेनिंग सत्र और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, जिनमें ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर कानून, डिजिटल व्यवहार और शिकायत दर्ज करने की आसान प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों, शिक्षकों और सामुदायिक नेताओं को जोड़कर डिजिटल सुरक्षा का मजबूत नेटवर्क बनाया जाएगा। रोटरी क्लब सागर के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि यह साझेदारी शहर में डिजिटल जिम्मेदारी की संस्कृति विकसित करेगी। उन्होंने कहा— “अगर कोई ऑनलाइन धोखाधड़ी या उत्पीड़न का शिकार होता है,

 

 

 

 

तो तुरंत सरकार की 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर सकता है।” यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों, मोहल्लों और सोसायटी स्तर तक पहुंचेगा। आयोजन में डॉ. जयश्री चौकसे, डॉ. संजीव मुखरिया, डॉ. सिम्मी मुखरिया, डॉ. झानवी मुखरिया, रोटरी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. राम पाठक, नर्सिंग स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए रोटरी सागर ने इस पहल को शहर की सुरक्षा के लिए मील का पत्थर बताया।


By - sagar tv news
04-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.