पूरे इलाके में निकाला परेड जुलूस, बरगुंडा गैं-ग पर पुलिस का बड़ा एक्शन! तीन कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

 

 

पुलिस ने आज अपराध के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए शहर में आतंक का पर्याय बन चुकी बरगुंडा गैंग के तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों का पूरे थाना क्षेत्र में सार्वजनिक परेड कराकर एक मजबूत संदेश दिया — अब अपराध नहीं चलेगा, कानून का डंडा चलेगा!

एमपी के उज्जैन के एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चिमनगंज मंडी पुलिस ने आज विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई में बरगुंडा गैंग के शातिर अपराधियों — सूरज यादव, चंचल उर्फ चवन्नी, और अर्जुन बरगुंडा को पकड़ा गया है।इन तीनों के खिलाफ उज्जैन के अलग-अलग थानों में 30 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें लूट, मारपीट, बलवा, धमकी और अवैध गतिविधियाँ शामिल हैं।

पुलिस ने बदमाशों का मनोबल तोड़ने और जनता में सुरक्षा का संदेश देने के लिए शाम को इन्हें पूरे थाना क्षेत्र में पैदल घुमाकर सार्वजनिक परेड कराई। इस दौरान पुलिस बल भी पीछे-पीछे चला और लोगों को दिखाया गया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। पुलिस का कहना है कि गैंग का आतंक खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाने का यह पहला चरण है। इनकी गिरफ़्तारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल खत्म हुआ है और लोग भी इस कार्रवाई से संतुष्ट दिखे।

एएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि बरगुंडा गैंग के बाकी सदस्य भी पुलिस की राडार पर हैं। उनके ठिकानों की जानकारी जुटा ली गई है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने साफ कहा है कि अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा और गैंग की पूरी संरचना को जड़ से खत्म किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद शहर में पुलिस की सक्रियता और सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है कि अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता!


By - sagar tv news
04-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.