Sagar -वन विभाग की बिल्डिंग पर चढ़ी महिला ! अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

 

सागर जिले के मालथौन में गुरुवार दोपहर वन विभाग दफ्तर के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला अचानक वन विभाग की बिल्डिंग पर चढ़ गई। हाथ में रस्सी, ऊपर से चीख-पुकार और नीचे जुटी भीड़—पूरा इलाका कुछ मिनटों के लिए थर्रा गया। महिला ने धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं सुनी गई, तो वह गलत कर लेगी।

 

 

 

यह नाटकीय घटना मालथौन वन विभाग कार्यालय में दोपहर तीन बजे के करीब हुई। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले वन विभाग की टीम ने वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। इसी कार्रवाई से नाराज होकर महिला गुरुवार को सीधे वन विभाग की बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई।

 

 

 

उसकी जोरदार चीख सुनकर मौके पर लोग जुटने लगे। कुछ ही देर में वन विभाग के कर्मियों और अन्य कर्मचारियों की भीड़ भी बिल्डिंग के नीचे इकट्ठा हो गई। महिला लगातार वन कर्मियों को गाली-गलौज करती रही, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे समझाया-बुझाया और सुरक्षित नीचे उतारा। घटना की पूरी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

 

 

 

 

विभाग अब महिला के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और कर्मचारियों से अभद्रता करने के आरोप में कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद से महिला बेहद नाराज थी और लगातार विभाग पर आरोप लगा रही थी। हालांकि वन विभाग का दावा है कि कार्रवाई नियमों के तहत की गई थी। गनीमत रही कि समय रहते महिला को नीचे उतार लिया गया, वरना मामला गंभीर हो सकता था। वन विभाग अब इस घटना को लेकर सख्त रुख में दिख रहा है।


By - sagar tv news
05-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.