Sagar-पार्षद नईम खान की संदिग्ध मौत! परिवार ने उठाये सवाल,हाल ही में निकाह करने पर आए थे चर्चाओं में
सागर शहर के लाजपतपुरा वार्ड से पार्षद नईम खान की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें बीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्षद की मौत को लेकर परिवार के लोग कई सवाल खड़े कर रहे हैं, जिसके चलते पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्टमार्टम कराया है।
67 साल के पार्षद नईम खान पिछले ढाई महीने से चर्चा में थे। उन्होंने 25 साल युवती से निकाह किया था, जिसके बाद मामला राजनीतिक और पारिवारिक विवादों में उलझ गया था। निकाह के बाद नई पत्नी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद गोपालगंज थाना पुलिस ने नईम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसी विवाद के चलते भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
जिसके बाद वह अपने पहले परिवार को छोड़कर नई पत्नी के साथ रह रहे थे। घटना के बाद बहू शिखा खान का बयान सामने आया है, जिसमे उन्होंने बताया नईम ने सितंबर माह में दूसरी शादी की थी। तभी से वह परेशान रहते थे। रोजाना विवाद होने से टेंशन बढ़ गई थी, घटना के समय भी कुछ नहीं बताया सीधा यही बोला की हरकत नहीं कर रहे है पहले बताती कि तबियत खराब है तो शायद हम लोग कुछ कर पाते,
नईम खान नई पत्नी के साथ शनिचरी में कार्यालय के सामने बने मकान में रहते थे। सुबह फोन आया कि वह कुछ हरकत नहीं कर रहे हैं। तत्काल अस्पताल पहुंचे। वहां पता चला कि उनका निधन हो गया है। पोस्टमार्टम कराया है। पीएम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे का मामला देखेंगे। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।