ट्रक से किसानों ने लूटी 50 बोरी यूरिया, महीनों की परेशानी फूटी गुस्से में, जतारा मंडी में मचा ह-ड़-कं-प !

 

एमपी के सागर संभाग के टीकमगढ़ जिले की जतारा कृषि उपज मंडी में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब लंबे समय से यूरिया के लिए परेशान किसान अचानक गुस्से में आ गए और यूरिया से भरे ट्रक पर टूट पड़े। किसानों ने देखते ही देखते ट्रक से करीब 40 से 50 बोरी यूरिया खाद उठाकर अपने साथ ले गए।

 

 

 

पूरा मामला कुछ ही मिनटों में वीडियो बनकर सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर मंडी में किसानों के लिए यूरिया से भरे दो ट्रक पहुंचे थे। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। किसानों का आरोप है कि कई दिनों से वे यूरिया खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही। वहीं दुकानों और गोदामों में यूरिया होने की जानकारी के बावजूद वितरण समय पर नहीं हो रहा था।

 

 

 

जैसे ही ट्रक मंडी में पहुंचे, अचानक भीड़ बेकाबू होने लगी। धक्का-मुक्की बढ़ी और कुछ किसान सीधे ट्रक के अंदर चढ़ गए। किसी ने थैला फेंका, किसी ने बोरी खींची—और देखते ही देखते ट्रक से करीब 40-50 बोरी यूरिया गायब हो गईं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में खड़ी भीड़ पर किसी की नहीं चली।

 

 

 

घटना के तुरंत बाद मंडी प्रबंधक रामकुमार सोनी ने जतारा थाना जाकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ट्रक से यूरिया की बोरियां जबरन उठाई गईं और मंडी की व्यवस्था बिगाड़ दी गई। सूचना पर जतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेकर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

 

 

 

 

वहीं किसान संगठन इसे किसानों की मजबूरी और व्यवस्था की लापरवाही बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समय पर यूरिया मिल जाए, तो किसी किसान को इस तरह ट्रक पर चढ़कर बोरी छीनने की नौबत क्यों आए? जतारा मंडी में हुई इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है—आख़िर खाद वितरण व्यवस्था कब सुधरेगी और किसान कब तक यूँ ही परेशान होते रहेंगे?


By - sagar tv news
05-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.