Sagar - टॉयलेट में सांप का डेरा... 15 दिन तक दहशत, पत्नी को मायके छोड़ा, खुद रिश्तेदार के यहां रहा
सागर के मोतीनगर क्षेत्र की साई वाटिका कॉलोनी में एक सांप की दहशत में परिवार को घर छोडना पड़ा। कमोड के पाइप में डेरा जमाए सांप के डर से पति खुद रिश्तेदार के यहां रहने जाता और पत्नी को मायके छोड आया।
सांप की वजह से 15 दिन तक परिवार दहशत में रहा। इस बीच सांप को पकड़ने के तमाम जतन किए गए। सांप भी जिद्दी था, उसपर न पानी का असर हुआ और न एसिड का, वह तमाम प्रयासों के बावजूद भागा नाहीं और टॉयलेट के बीच घूमता रहता था। आखिर कार जब स्नैक कैचर ने जब सांप को पकड़ लिया तब उन्होंने राहत की सांस ली।
घर में सांप होने से अनजान घर के मुखिया नसीर शाह एक दिन टॉयलेट गए। वहां जैसे ही उन्होंने कमोड का कवर हटाया तो उनों कुंडली मारकर बैठा सांप नजर आया। घबराहट में चीखते हुए बाहर भागे। पूरा परिवार दहशत में आ गया। सुरक्षा के लिहाज से नसीर और उनके परिवार ने घर छोड़ दिया।
नाकाम कोशिशों के आखिरकार स्नेक रेस्क्यू विशेषज्ञ अकील बाबा को सूचना दी गई। सुचना पर शाम करीब 6 बजे अकील बाबा मौके पर पहुंचे और 10 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अकील बाबा ने बताया कि यह करीब ढाई फुट लंबा वॉटर स्नेक था, जो पूरी तरह गैर-जहरीला होता है, लेकिन अचानक दिखने पर भय जरूर पैदा करता है। सांप को सुरक्षित बोरियों में बंद कर दूर जंगल में छोड़ दिया जाएगा