पहली बार पहुंची एयर एंबुलेंस! दमोह से मरीज को एम्स भोपाल भेजा गया

 

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के इतिहास में पहली बार पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा का उपयोग किया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती गंभीर महिला मरीज सपना लोधी की हालत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने तत्काल निर्णय लेते हुए एयर एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें एम्स भोपाल रेफर किया। जैसे ही एयर एंबुलेंस दमोह पहुँची, हेलीपैड ग्राउंड पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए।

जानकारी के मुताबिक सपना लोधी को पहले जबलपुर रेफर किया गया था, लेकिन वहां भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें फिर से दमोह जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन ने मिलकर मरीज को बेहतर और उन्नत इलाज मिले इसके लिए एयर एंबुलेंस का निर्णय लिया।

यह पहली बार है जब पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा दमोह जिले में पहुंची, जिसे लेकर मरीज के परिजनों ने राहत और आभार व्यक्त किया है। सपना लोधी के पति और परिवार ने कहा कि सरकार की यह सुविधा जीवन रक्षक साबित हो रही है और कई मरीजों के लिए उम्मीद बनेगी।

हेलीपैड ग्राउंड पर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखा। कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एएसपी सुजीत भदौरिया, अस्पताल प्रबंधन की टीम और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सभी ने मिलकर मरीज को सुरक्षित रूप से एयर एंबुलेंस तक पहुंचाया।

कलेक्टर ने कहा कि पीएम श्री एयर एंबुलेंस योजना गंभीर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि किसी भी गंभीर मरीज को समय पर बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिले, चाहे इसके लिए हवाई मार्ग ही क्यों न अपनाना पड़े।

दमोह में एयर एंबुलेंस सेवा की यह पहली एंट्री स्वास्थ्य व्यवस्था में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसने लोगों में उम्मीद और भरोसा दोनों बढ़ाया है।

 

 

 


By - sagar tv news
05-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.