Sagar - IAS संतोष वर्मा के खिलाफ फूटा ब्राह्मण महिलाओं का गुस्सा बर्खास्त करने की उठी मांग
मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा के द्वारा ब्राह्मण बेटियों को लेकर दिया गया विवादित का मामला तूल पकड़े हुए हैं, और उन पर कार्रवाई करने को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन हो रहे हैं इसी क्रम में सागर जिले की देवरी विधानसभा से विधायक प्रतिनिधि प्रियंका पटेरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन दिया गया है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे इसमें संतोष वर्मा को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है
ज्ञापन में कहा गया है कि अजाक्स के नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष वर्मा (आई.ए.एस.) के व्दारा ब्राम्हण समाज की गरिमा पर आघात करने वाले व्यान की समाज एवं समस्त मातृशक्ति निंदा करती है।
1. संतोष वर्मा के व्दारा ब्राम्हण बेटियों को लेकर दिये गये अमर्यादित और आपत्तिजनक व्यान ने पूरे समाज एवं नारीशक्ति की भावनाओं को आहत किया है जिसके कारण सम्पूर्ण प्रदेश एवं देश में वर्मा के विरूद्ध व्यापक असंतोष है।
2. समाज की अस्मिता और सम्मान के विरूद्ध दिये गये ऐसे ब्यान पर कठोर एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चत की जावे।
3. भविष्य में किसी भी समाज की बेटियों माताओं, बहनों, महिलाओं की गरिमा के विरूद्ध व्यान करने वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिये जो आज दिनांक तक लंबित है।