सागर- देवरी में किसानों का दमदार प्रदर्शन! कांग्रेस की ‘जन आक्रोश रैली’ में ट्रैक्टरों का सैलाब

 

सागर जिले के देवरी विधानसभा में शुक्रवार को किसानों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘किसान जन आक्रोश रैली’ में क्षेत्रभर के किसानों ने अपने–अपने ट्रैक्टरों के साथ भारी संख्या में हिस्सा लिया। MSP, बिजली–खाद संकट, फसल नुकसान और राहत राशि को लेकर किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रैली के ट्रैक्टरों का विशाल काफिला पूरे नगर में चर्चा का विषय बना रहा। रैली की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय, छीर बायपास से हुई। इसके बाद ट्रैक्टरों का लंबा काफिला नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए कृषि मंडी प्रांगण पहुंचा। इस दौरान किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंडी प्रांगण में आयोजित सभा में पूर्व मंत्री हर्ष यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा, किसान नेताओं और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया।

 

 

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि “सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि किसान आज भी कर्ज के बोझ में दबा हुआ है।” उन्होंने बिजली कटौती, खाद की कमी और खराब समर्थन मूल्य व्यवस्था को किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या बताया। कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम एसडीएम मुनव्वर खान को जो 6 सूत्री ज्ञापन सौंपा, उसमें प्रमुख मांगें शामिल थीं— मक्का का घोषित ₹2400 प्रति क्विंटल MSP तुरंत दिलाया जाए। धान का MSP बढ़ाकर ₹3100 प्रति क्विंटल किया जाए। सोयाबीन का MSP ₹6000 प्रति क्विंटल तय हो। किसानों को निर्बाध बिजली मिले, अघोषित कटौती बंद हो। खाद–उर्वरक समय पर उपलब्ध कराए जाएँ। प्राकृतिक आपदा से खराब फसलों का मुआवज़ा तत्काल दिया जाए।

 

 

सभा के बाद किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडी प्रांगण में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। रैली में देवरी क्षेत्र के सैकड़ों किसान, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य संगठन भारी संख्या में मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने किसानों की मांगें जल्द नहीं मानीं, तो आंदोलन और भी ज्यादा उग्र किया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
05-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.