सागर- बोलेरो से सवा लाख की अवैध शराब जब्त, छानबीला पुलिस की बड़ी कार्रवाई! तीन तस्कर गिरफ्तार

 

सागर जिले की छानबीला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। इस बोलेरो में शराब की भारी मात्रा मिली, जिसकी कुल कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। छानबीला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी कमल किशोर मौर्य और आरक्षक बृजेश रात्रि गश्त पर थे। उसी दौरान रूरावन गांव के पास सफेद रंग की बोलेरो तेज और संदिग्ध रफ्तार में गुजरती दिखाई दी। शक होने पर पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और वायरलेस पर सूचना दी।

 

 

इसके बाद थाना स्टाफ—उपनिरीक्षक रामलाल, आरक्षक दुर्गेश और दीनदयाल—भी छानबीला की ओर से बोलेरो को रोकने निकल पड़े। दोनों ओर से की गई रणनीतिक घेराबंदी के बाद नेशनल हाईवे पर बिलगुवा गांव के पास बोलेरो कार को रोक लिया गया। कार की तलाशी में खुलासा हुआ कि वाहन में देशी शराब की 23 पेटियां भरी हुई थीं, जिनकी कुल मात्रा 207 बल्क लीटर है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी इस शराब को अवैध रूप से ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से बोलेरो वाहन एमपी 15 CC 3103 जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपए आंकी गई है, उसे भी जब्त कर लिया है।

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिसिंह पिता कुंदन लोधी, श्रीसिंह पिता कुंदन लोधी और भगवान सिंह पिता कुंदन लोधी, तीनों निवासी दलपतपुर, के रूप में हुई है। कमल किशोर मौर्य SI छानबीला पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि इलाके में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

 

 


By - sagar tv news
05-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.