Sagar- 50 साल पुराना श्रम न्यायालय किया बंद, अब सुनवाई भोपाल या जबलपुर में होगी

 

सागर में 50 साल से संचालित श्रम न्यायालय बंद कर दिया गया है। इसके बाद अब जिले सहित पूरे संभाग के श्रमिकों को अपने मामलों की सुनवाई के लिए भोपाल या जबलपुर जाना पड़ेगा। नई व्यवस्था लागू होने से न केवल नए मामलों की फाइलिंग बंद हो गई है, बल्कि पुराने मामलों की सुनवाई भी रोक दी गई है। इससे श्रमिकों और अधिवक्ताओं में नाराज़गी है। ऐसा केंद्र सरकार द्वारा नए श्रम कानून लागू करने के बाद किया गया है,

 

 

 

 

 

सागर में श्रम न्यायालय में 500 से अधिक मामले पेंडिंग हैं। 21 नवंबर से यहां नए केस लेना पूरी तरह बंद कर दिया गया है। न्यायालय बंद होने के बाद जब तक नया न्यायाधिकरण गठित नहीं हो जाता, तब तक सभी मामले लंबित रहेंगे। केंद्र सरकार ने 29 श्रम कानूनों को खत्म कर उन्हें चार नए लेबर कोड में समाहित किया है। नए नियमों के अनुसार श्रम संबंधी सभी प्रकरण अब श्रम न्यायालय के बजाय न्यायाधिकरण में सुने जाएंगे। हालांकि प्रस्तावित न्यायाधिकरण का गठन अभी नहीं हुआ है और न ही मध्यप्रदेश के नियम अंतिम रूप ले पाए हैं।


By - sagar tv news
06-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.