Sagar - सर्दियों में आप भी बाइक को घर के बाहर छोड़ देते हैं तो सावधान ! हो सकता है बड़ा नुकसान
सागर में पुलिस की लचर कार्य प्रणाली के चलते बदमाशों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है, कहीं चोरी कहीं मारपीट तो कहीं घर के सामने खड़ी वाहनों को क्षति पहुंचाई जा रही है ताजा मामला कृष्णगंज वार्ड से सामने आया जहां देर रात दो अलग-अलग जगह पर खड़ी बाईकों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया आधी रात में ही मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए लेकिन इस घटना को किसने अंजाम दिया इसका पता नहीं लगा पाए
जानकारी के अनुसार कृष्णगंज वार्ड निवासी पप्पू साहू के घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल में शुक्रवार–शनिवार दरमियानी रात किसी असामाजिक तत्व ने आग लगा दी, देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, इस घटना के करीब एक घंटे बाद लगभग 1:30 बजे उसी वार्ड में कुंदन सेन के घर के बाहर खड़ी स्कूटी को भी आग के हवाले कर दिया, स्कूटी के पास शराब की बोतल में भरा पेट्रोल मिला है जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों आगजनी की घटना षड्यंत्र करके की गई हैं
क्षेत्र में कई वाहन घरों के बाहर खड़े थे फिर भी केवल इन्हीं दो वाहनों को निशाना बनाए जाने से संदेह और गहरा गया है पीड़ितों ने गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है घटनाओं के बाद से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।