Sagar -NH अथॉरिटी की लापरवाही दो भाइयों को पड़ी भारी, कोर्ट में पदस्थ बाबू का निधन |SAGAR TV NEWS|

 

सागर से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 44 पर शनिवार को दुखद हादसा हो गया जहां घर से मकरोनिया की तरफ जा रहे, दो भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसमें रायसेन कोर्ट में पदस्थ बाबू की जान चली गई है, तो वहीं इसका भाई जिंदगी से संघर्ष कर रहा है, इस घटना में पिकअप चालक भी घायल है, घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई लोगों ने पुलिस को एंबुलेंस को सूचना दी, इसके बाद इलाज के लिए उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया है इधर सूचना मिलते ही तीन थाना क्षेत्र की पुलिस यहां पर पहुंच गई थी लेकिन फिर सिविल लाइन थाने ने इसकी आगे की कार्रवाई की

 


मिली जानकारी के अनुसार बाघ खेजरा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री और अतुल अग्निहोत्री बाइक पर सवार होकर मकरोनिया की तरफ आ रहे थे यहां पर नेशनल हाईवे 44 अथॉरिटी के द्वारा एक तरफ का रास्ता बंद करके काम किया जा रहा जिसकी वजह से एक ही तरफ से दोनों साइड के बाहर निकल रहे थे अथॉरिटी की यही लापरवाही वाहन चालकों के लिए भारी पड़ गई,


सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पामाखेड़ी के पास एक पिकअप को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी थी जिससे ट्रक एकदम से पीछे की तरफ चला गया और इस पिकअप के पीछे बाइक आ रही थी जिससे यह बाइक इसके नीचे घुस गई और कुचल गई इसमें सवार अतुल अग्निहोत्री की जान चली गई तो वही अनुज गंभीर रूप से घायल है,


बता दें कि पिकअप चालक दयाराम इस वाहन को लेकर निवाड़ी जा रहा था लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया वहां तो क्षतिग्रस्त हुआ है वह भी घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है


By - sagar tv news
06-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.