Sagar-बीना में दिल दहला देने वाला मर्डर ! रिश्ता तय होने से पहले ही मौत ने छीनी खुशियाँ

सागर जिले के बीना के खिमलासा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब टांडा गांव के पास एक युवक की बेरहमी से मर्डर कर दिया गया। मृतक की पहचान प्रमोद राजपूत, उम्र 27 वर्ष निवासी बसाहरी गांव के रूप में हुई है, जो खिमलासा भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह राजपूत के रिश्ते के भतीजे बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी संजीव उईके तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

 

 

युवक प्रमोद राजपूत परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। घर में छोटा भाई और बहन भी है। रिश्ते की चर्चाएँ चल रही थीं और परिवार अगले साल 2026 में उसकी धूमधाम से शादी करने की तैयारी में था। लेकिन इसी बीच आई जान जाने की खबर ने पूरे परिवार की खुशियाँ मातम में बदल दीं।

 

 

 

घटना बीती रात की है। जानकारी के अनुसार प्रमोद क्रेशर से बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह टांडा गांव के पास पहुँचा, तभी बाइक सवार चार अज्ञात युवक उसका रास्ता रोककर उससे बहस करने लगे। प्रमोद ने विवाद से बचने की कोशिश की, लेकिन बदमाश मारपीट पर उतर आए और देखते ही देखते युवक की हत्या कर दी।

 

 

 

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और गम का माहौल है। कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा कि एक सामान्य विवाद ने युवक की जान ले ली। घायल अवस्था में उसे तत्काल बीना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

एडिशनल एसपी संजीव उईके, एसडीओपी नितेश पटेल, खिमलासा थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल और आगासौद थाना प्रभारी नितिन पाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी जरूरी तथ्य जुटाए। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।


By - sagar tv news
07-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.