Sagar - गंदगी वाली जगह पर लगाई हिंदू देवी देवताओं की फोटो, आपत्ति के बाद मामला दर्ज युवक पुलिस हिरासत में

 

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में एक खाली प्लॉट के टीनशेड पर देवी-देवताओं की फोटो लगाने का मामला सामने आया है। जिस जगह फोटो लगाई गई, वहां लोग बाथरूम करते थे। इससे नाराज होकर शनिवार रात ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी आनंद जैन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, संत रविदास वार्ड निवासी फरियादी दिनकर तिवारी ने थाने में शिकायती आवेदन दिया है। शिकायत में बताया गया कि कृष्णानगर निवासी आनंद जैन ने अपने खाली प्लॉट पर बने टीनशेड में जानबूझकर हिंदू धर्म के देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाई हैं।

 

 

 


तस्वीरें उस स्थान पर लगाई गई थीं, जिसका उपयोग लोग बाथरूम (लघुशंका) करने के लिए करते थे। गंदगी वाली जगह पर देवी-देवताओं की फोटो देखकर हिंदू धर्म को मानने वालों की भावनाएं आहत हुईं। इसके बाद समाज के लोग एकजुट होकर थाने पहुंचे।

 

 

 


शिकायत के आधार पर मकरोनिया पुलिस ने आरोपी आनंद जैन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और ठेस पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - sagar tv news
07-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.