लिफ्ट मांगी, मना किया तो लूट ली कार! कटनी पुलिस ने 4 लुटेरों को दबोचा |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के कटनी पुलिस ने उस सनसनीखेज लूटकांड का पर्दाफाश कर दिया है, जिसमें महज “लिफ्ट न देने” पर एक ठेकेदार को चाकू की नोक पर लूट लिया गया था। कुठला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का सफल खुलासा किया। शनिवार को कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पूरे मामले की जानकारी साझा की। यह घटना 31 अगस्त 2025 की रात की है। पन्ना निवासी 54 वर्षीय ठेकेदार विवेक शर्मा अपनी कार से अनूपपुर से पन्ना की ओर जा रहे थे। रास्ते में कील फैक्ट्री के सामने हाईवे किनारे वे कुछ देर के लिए रुके। इसी दौरान तीन युवक पीछे से आए और उनसे शाहनगर तक लिफ्ट की मांग की।

 

 

विवेक शर्मा द्वारा लिफ्ट देने से इनकार करना तीनों युवकों को नागवार गुजरा। देखते ही देखते आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और चाकू निकालकर ठेकेदार को धमकाते हुए उनका वन प्लस मोबाइल फोन, सोने की दो अंगूठियां, एक चेन और पर्स में रखे 8,000 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 1 सितंबर को पीड़ित ने कुठला थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सुरागों एवं तकनीकी विश्लेषण की मदद से पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया।

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुई— अमर चौधरी (21), मोहनलाल चौधरी (32), संजय उर्फ कामता चौधरी (23), धर्मेंद्र चौधरी (21) चारों आरोपी शाहनगर पन्ना जिले के सुगरहा गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल, चेन, टाइटन कंपनी की घड़ी, 3,700 नकद, और घटना में उपयोग की गई पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि सोने की अंगूठियां उन्होंने गुदरी निवासी ब्रजेश सोनी को 38,000 रुपये में बेच दी थीं। अब पुलिस फरार आरोपी ब्रजेश की तलाश में जुट गई है। कटनी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
07-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.