Sagar - इस वीकेंड जंगल बुक कार्निवल का ले आनंद, मस्ती और एडवेंचर से भरपूर जादुई दुनिया में खो जाए
अगर आप फैमिली के साथ वीकेंड पर घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो सागर के संजय ड्राइव रोड पर स्थित सागर महोत्सव मेला आपके लिए यादगार बन सकता है क्योंकि यहां पर जंगल बुक थीम पर शानदार कार्निवल लगाया गया है, यह कार्निवल मस्ती रोमांस और एडवेंचर से भरपूर है यहां की जादुई दुनिया हर किसी को अपना बना रही है, कार्निवल विजिट करने वाले एक बार में ही इसके दीवाने हो जाते हैं
दरअसल अभी तक आपने मोगली और जंगल बुक के बारे में किताबों में या टीवी में देखा होगा लेकिन सागर में पहली बार जंगल बुक थीम पर यह मेला लगाया गया है जिसमें जंगल में रहने वाली जंगली जानवरों के मूवेबल स्टैचू लगाए गए हैं जिसमें मोगली से लेकर बघीरा तक शामिल है इसके अलावा यहां हाथी भालू हिरण मगरमच्छ कछुआ मोर बत्तख अजगर पेड़ पौधे झरना नदी पहाड़ के लोक दिए गए हैं खास तौर पर यह बच्चों के लिए खूब पसंद आ रहे हैं,
अतुल भास्कर ग्रुप के द्वारा आयोजित सागर महोत्सव मेला में जंगल बुक के अलावा यहां पर कपड़ों की खरीदी से लेकर खान की चाट चौपाटी तक और यहां बड़े-बड़े झूला चकरी भी आकर्षित कर रहे हैं लड़कियों और महिलाओं के लिए 100 रुपए की कीमत से स्टाइलिश स्वेटर है, और 500 तक की कीमत शानदार जैकेट है अन्य गर्म कपड़े भी सस्ते और अच्छे मिल रहे हैं इसके चलते यहां पर भारी भीड़ उमर रही है
घर गृहस्ती में उपयोग होने वाली सामग्री भी ₹10 से शुरू होकर 200 तक की कीमत में है यहां पर घर संसार नाम से बांबे सेल लगी हुई है,