सागर में बत्ती गुल तो भड़के रहवासी! छत्रसाल नगर में रातभर हंगामां, तिली रोड पर जाम |SAGAR TV NEWS|

 

सागर शहर में शनिवार रात उस समय हंगामा मच गया जब छत्रसाल नगर की बिजली गुल होने पर गुस्साए रहवासी सड़कों पर उतर आए। बाघराज वार्ड में लगातार दो दिन से बिजली गायब रहने के विरोध में लोगों ने तीली रोड पर चक्काजाम कर दिया। अंधेरा छाने के साथ ही गुस्सा इतना बढ़ गया कि लोगों ने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

छत्रसाल नगर को नगर निगम ने बेघर लोगों के पुनर्वास के लिए बसाया था, लेकिन आज यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव लोगों को परेशान कर रहा है। कॉलोनी में शनिवार शाम अचानक बिजली काट दी गई और घंटों बीतने पर भी सप्लाई बहाल नहीं हुई। पहले से दो दिन की बिजली परेशानी झेल रहे रहवासियों का सब्र अब जवाब दे चुका था, जिसके बाद रात को ही कॉलोनीवासी तीली रोड पर पहुंच गए और सड़क जाम कर विरोध शुरू कर दिया।

 

 

अंधेरे में सैकड़ों लोग हाथों में मोबाइल टॉर्च लिए सड़क पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बिजली न होने से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे, खाना-पानी तक की दिक्कत हो रही है और घर में परेशानी बढ़ गई है। उनकी शिकायत है कि न नगर निगम सुन रहा है, न ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कोई समाधान कर रहे हैं। कई लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी—“अगर समस्या हल नहीं हुई, तो अब हम किसी को भी वोट नहीं देंगे!”

 

चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बात की और बिजली सप्लाई जल्द बहाल करवाने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया और वापस घर लौटे। हालांकि रहवासी अभी भी इस बात से नाराज हैं कि छत्रसाल नगर में मूलभूत सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
07-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.