4.3 डिग्री पर पहुंचा तापमान, MP का सबसे ठंडा शहर बना शहडोल में दिसंबर में ही जनवरी वाली सिहरन !

 

मध्यप्रदेश में इस बार ठंड ने समय से पहले दस्तक दे दी है। शहडोल प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बन गया है, जहाँ कड़ाके की सर्दी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र ने जारी रिपोर्ट में बताया है कि जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे मध्यप्रदेश में सबसे कम रहा।

 

 

 

सुबह के समय शहडोल जिले में हल्का कोहरा छाया रहा, ठंडी हवाओं के चलते सड़कें सुनसान दिखीं और लोग घरों में दुबके रहे। हवा में इतनी तीखी ठंड घुली है कि दिसंबर में ही जनवरी जैसा एहसास होने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई सालों बाद इतनी सर्द मौसम ने दिसंबर में ही अपना कहर ढाया है।

 

 

 

तेज सर्दी से राहत पाने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर गर्मी तलाशते नजर आए। बाजारों में गर्म कपड़ों और हीटरों की मांग अचानक बढ़ गई है। ठंड का असर केवल लोगों पर ही नहीं, बल्कि आवारा मवेशियों पर भी देखने को मिल रहा है, जो सर्द रातों में कहीं न कहीं आश्रय ढूंढते नजर आते हैं।

 

 

 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाने की संभावना है। पहाड़ी और खुले इलाकों में कोहरा और ज्यादा छा सकता है, जिससे सुबह-सुबह दृश्यता पर भी असर पड़ेगा। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से आवश्यक सावधानी रखने की अपील की है।

 

 

 

 

शहडोल इस समय पूरे मध्यप्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बन चुका है। लगातार गिरते तापमान ने आम जनजीवन पर गहरा असर डाला है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर रोज़मर्रा काम पर निकलने वाले लोगों तक, हर कोई इस कड़कड़ाती सर्दी का सामना कर रहा है।

 

 

 

 

दिसंबर में इस तरह की सिहरन ने सभी को चौंका दिया है और मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।


By - sagar tv news
08-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.