Sagar - एसआईआर सर्वे में लगी महिला शिक्षिका का निधन, बेटी का आरोप काम का मानसिक दबाव था

 

सागर जिले के रहली से एसआईआर सर्वे के बढ़ते दबाव के बीच एक और दुखद घटना सामने आई है। प्राथमिक शाला निवारी में पदस्थ शिक्षिका लक्ष्मी जारोलिया का रविवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। करीब दस दिन पहले उन्हें बीएलओ ड्यूटी के अत्यधिक तनाव के कारण हार्ट अटैक आया था। तब से वे सागर और भोपाल के निजी अस्पतालों में भर्ती रहीं, जहां हालत गंभीर बनी रही। लक्ष्मी जारोलिया पिछले 4–5 वर्षों से बीएलओ का कार्य कर रही थीं।

 

 

 

उनके पुत्र देवांशु जारोलिया ने बताया कि एसआईआर सर्वे के दौरान माताजी पर अत्यधिक मानसिक दबाव था। मोबाइल सही से न चलने के कारण तकनीकी कार्यों में दिक्कत आती थी, इसके बावजूद उनसे सुबह से रात 12 बजे तक रिपोर्ट तैयार करने, फॉर्म भरने और सूचनाएँ भेजने का लगातार दवाब रहता था। इसी तनाव के बीच सर्वे के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सागर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने हार्ट संबंधी गंभीर समस्या की पुष्टि की।

 

 

 

 

लक्ष्मी जारोलिया परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य थीं। उनके पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। पीछे दो बेटियाँ और एक पुत्र हैं, जिनमें बड़ी बेटी और पुत्र की शादी हो चुकी है। परिवार पर इस दुखद घटना से गहरा आघात पहुंचा है। शिक्षकों के बीच बीएलओ और सर्वे कार्यों के बढ़ते दबाव को लेकर पहले भी आवाज उठती रही है। लक्ष्मी जारोलिया की मौत ने एक बार फिर इस मुद्दे को सामने लाकर संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।


By - sagar tv news
08-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.