Sagar- इस आइडिया ने बदली जिंदगी जानें क्या है किसान के लखपति बनने का गजब फॉर्मूला ! |SAGAR TV NEWS|
सागर में किसान को मिली एक सलाह ने खेती की दशा और दिशा दोनों बदल दी. इस आइडिया पर काम करके किसान मात्र डेढ़ एकड़ जमीन से 4-5 लाख रुपए की सालाना कमाई करने लगे हैं. मनक्याई गांव के लोटन पटेल तीन-चार साल पहले सागर में आयोजित एक कृषि सम्मेलन में शामिल होने आए थे. यहां कृषि वैज्ञानिकों ने सोयाबीन, उड़द सहित अन्य फसलों में हो रहे नुकसान को देखते हुए सेम और अन्य सब्जियों की खेती करने की सलाह दी. मंडप विधि के बारे में बताया. उन्होंने इस विधि से खेती शुरू कर दी.
किसान लोटन बताते हैं कि मंडप विधि से वह सेम की खेती कर रहे हैं. इसके साथ वह ककड़ी, बरबटी या गिलकी भी लगा देते हैं. एक फसल टूटती है, तब तक दूसरी तैयार हो जाती है. दूसरी टूटती है, जब तक तीसरी तैयार हो जाती है. इस तरह से लगातार रोटेशन में आवक बनी रहती है और फायदा होता रहता है.
सागर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. केएस यादव बताते हैं कि सागर के बांदरी और माल्थोन तहसील में इस फसल की खेती के लिए किसान तेजी से आकर्षक हो रहे हैं, क्योंकि इसमें किसान को अपनी फसल बेचने के लिए मंडी नहीं जाना पड़ता है. व्यापारी खुद उनके खेत तक पहुंच रहे हैं और अच्छे भाव मिल रहे हैं. इस विधि से खेती करने पर दो-तीन फसल एक साथ ले सकते हैं.