6 महीने की शादी और मौत ! नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति फरार !

 

इस समय की सबसे बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। मुरार थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी घोसीपुरा में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध जान जाने से पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। एमपी के ग्वालियर की मृतका शालिनी राणा, जिसकी शादी अभी सिर्फ 6 महीने पहले—27 मई 2025 को अनुराग सिंह राणा से हुई थी, शुक्रवार दोपहर वह अपने कमरे में मिली। मायका पक्ष ने इसे साफ-साफ मर्डर बताया है,

 

 

 

जबकि पति अस्पताल से रहस्यमय तरीके से फरार हो गया। दोपहर में शालिनी के ससुराल वालों ने मायका पक्ष को फोन कर बताया कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घबराए परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि शालिनी का शव स्ट्रेचर पर पड़ा है, लेकिन उसका पति अनुराग कहीं नहीं दिखा। परिजनों को यही बात सबसे ज्यादा संदिग्ध लगी।

 

 

 

शालिनी के पिता और परिवार ने बताया कि शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए थे। फिर भी ससुराल वालों की मांगें लगातार बढ़ती गईं। परिवार का आरोप है कि शादी में दी गई कार बेटी के नाम कर दी गई थी, जिससे दामाद नाराज था। इसी को लेकर अक्सर विवाद होता था और शालिनी मानसिक दबाव में रहती थी। शालिनी तीन बहनों में बीच की थी, कोई भाई नहीं… पिता एक सरकारी शिक्षक हैं जिन्होंने अपनी बेटियों को मेहनत से पाला-पोसा, पढ़ाया, और उनकी खुशियों का हर ख्याल रखा।

 

 

 

लेकिन आज वही पिता अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुंची। शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम किया गया है। थाटीपुर सीएसपी ऑफिस में मृतका के माता-पिता, बहन और अन्य रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। परिवार ने पति और ससुर पर मर्डर का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई और बड़ी सजा की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पति की तलाश की जा रही है। यह मर्डर है या और कुछ—सच्चाई पोस्टमार्टम और जांच के बाद सामने आएगी।


By - sagar tv news
09-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.