Sagar -भाजपा मंडल अध्यक्ष के रिश्तेदार की ह-त्या के आरोपी कोर्ट में पेश, ओवरटेक किया और फिर क-त्ल!

 

सागर जिले के खुरई से बड़ी खबर— खिमलासा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़कर कोर्ट में पेश कर दिया है। यह वही मामला है जिसने पूरे इलाके को दहला दिया था, जहां ओवरटेक के मामूली विवाद में एक युवक की बेरहमी से मर्डर कर दिया गया था। 5 दिसंबर की रात, बसाहरी गांव के रहने वाले 27 वर्षीय प्रमोद राजपूत की चार युवकों ने चाकू मारकर मर्डर कर दिया गया था।

 

 

 

बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत सड़क पर मोटरसाइकिल ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला जानलेवा झगड़े में बदल गया। प्रमोद राजपूत भाजपा मंडल अध्यक्ष के रिश्ते में भतीजे बताए जाते हैं, इसलिए मामला शुरुआत से ही हाई प्रोफाइल बना रहा।

 

 

 

खिमलासा पुलिस ने सोमवार को प्रेम नट, नरेश नट, इन दोनों मुख्य आरोपियों को खुरई न्यायालय में पेश किया। जबकि अन्य दो नाबालिग आरोपियों को सागर के किशोर न्यायालय भेजा गया है। मीडिया से बातचीत में सह आरोपी नरेश नट ने बताया कि वह केवल चौथी तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। उसने यह भी बताया कि उसकी शादी नरयावली के पास एक गांव में तय हो चुकी है और मार्च में विवाह होना था—लेकिन अब वह शादी से पहले ही हत्या केस में जेल जा रहा है।

 

 

 

मुख्य आरोपी प्रेम नट ने बताया कि उसने नौवीं तक पढ़ाई की है और वह भी मजदूरी करता है। दोनों आरोपियों को पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीर बताते हुए सभी आरोपियों पर सख्त धाराएं लगाई हैं। मामले की आगे जांच जारी है और पुलिस अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है कि विवाद वास्तव में कितना बड़ा था और मर्डर के पीछे कोई और वजह थी या नहीं।


By - sagar tv news
09-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.