सागर-गांव की महिलाओं का गुस्सा फूटा! अवैध शराब की भट्टी पकड़ी, सड़क पर बैरल रखकर जाम |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। गांव में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने खुद अवैध शराब की भट्टी पकड़ी, बैरल सड़क पर रख दिए और फिर रातभर चक्का जाम कर दिया। प्रशासन मौके पर पहुंचा तो मामला और गर्मा गया। गढ़ाकोटा के ग्राम चौरई में सोमवार रात महिलाओं का गुस्सा चरम पर फूट पड़ा। महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद कुछ लोग महुआ की कच्ची शराब बनाकर खुलेआम बेच रहे थे। कई बार रोकने और समझाने पर भी आरोपी बाज नहीं आए, उल्टा महिलाओं से गाली-गलौज और धमकियां तक देने लगे।

 

 

गांव की दर्जनों महिलाएं और ग्रामीण कच्ची शराब भरे प्लास्टिक के पिक्के (बैरल) उठाकर सड़क पर ले आए और रहली–गढ़ाकोटा मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़ गईं। उनका कहना था कि शराबबंदी होते हुए भी गांव में अवैध शराब बिकना बंद नहीं हो रही है, और इससे परिवार और युवा लगातार प्रभावित हो रहे हैं। जाम की सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से बात की और पता किया कि आरोप किन लोगों पर लग रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि गांव के ही पांच व्यक्ति अवैध रूप से महुआ की कच्ची शराब तैयार कर बेच रहे हैं।

 

 

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों पर अवैध शराब बनाने और बेचने का मामला दर्ज किया और कच्ची शराब के बैरल जब्त कर लिए। कार्रवाई होते ही महिलाओं ने चक्का जाम समाप्त कर दिया और सड़क यातायात सामान्य हो गया। गांव में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं की इस एकजुटता ने प्रशासन को भी चौंका दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो वे दोबारा भी इसी तरह विरोध करेंगे।

 

 


By - sagar tv news
09-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.