Sagar - भीषण हादसे में बुझ गया घर का चिराग परिजनों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर कर दी बड़ी मांग
सागर जिले में सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था जिसमें चार नव युवकों की जान चली गई थी इस घटना में रुरावन गांव की गौरव अहिरवार भी कल कलित हुए वह अपने परिवार की इकलौते बेटे थे इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है हादसे के अगले दिन मंगलवार को ग्रामीणों ने मृतक गौरव की परिजनों के साथ नेशनल हाईवे सागर कानपुर पर चक्का जाम कर दिया सूचना मिलने के बाद बीला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने की कोशिश कर रही है
गौरव अहिरवार के परिजनों ने आर्थिक सहायता के रूप में 10 लाख रुपए के मुआवजा और गांव के पास हाईवे पर ओवर ब्रिज या अंडरपास बनाए जाने की मांग कर रहे हैं
बता दें कि रुरावन गांव में सोमवार की शाम दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी इसमें गौरव के अलावा आनंद अहिरवार गोलू बंसल और एक अन्य युवक की भी जान चली गई थी मंगलवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद डेड बॉडी परिजनों की सुपुर्द कर दी थी जहां गौरव के परिजन हाईवे पर बैठ गए खबर लिखे जाने तक चक्का जाम जारी था