100 बोरी अवैध यूरिया पकड़ी, ट्रक चालक हिरासत में, बकस्वाहा में बड़ी कार्रवाई! |SAGAR TV NEWS|

 

मध्य प्रदेश के सागर संभाग के छतरपुर जिले के बकस्वाहा विकासखंड में मंगलवार को कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध यूरिया परिवहन का बड़ा खुलासा किया है। निरीक्षण के दौरान पकड़ी गई 100 बोरी यूरिया ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अमन जैन और नायब तहसीलदार सुनील केवट नैनागिर क्षेत्र में नियमित निरीक्षण पर थे। इसी दौरान एक मालवाहक वाहन MP13-GB-5122 संदिग्ध हालत में गुजरता दिखाई दिया। टीम ने वाहन को रोका और जांच शुरू की। जांच में वाहन से यूरिया की 100 बोरियां मिलीं, जिनके लिए चालक कोई वैध परिवहन दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने सभी बोरियां मौके पर ही जप्त कर लीं।

 

 

जप्त की गई यूरिया बोरियों को सुरक्षा की दृष्टि से नैनागिर क्षेत्र में मुलु आदिवासी/बुद्धा आदिवासी के घर पर रखा गया है। कमरे को ताला लगाकर उसकी दो चाबियां कृषि विस्तार अधिकारी अमन जैन के पास सुरक्षित हैं। वहीं सुरक्षा की जिम्मेदारी खिरिया निवासी बहादुर सिंह को सौंपी गई है। वाहन चालक अनिल कुमार अहिरवार, निवासी महरौनी जिला ललितपुर, को पुलिस चौकी नैनागिर में रोककर पूछताछ जारी है। विभाग का मानना है कि यह यूरिया कालाबाज़ारी या अवैध सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था।

 

विभागीय कार्यालय ने कार्रवाई की जानकारी उर्वरक निरीक्षक एस.पी. कार्पेंटर, उपसंचालक कृषि एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी को भेज दी है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि उर्वरक की अवैध ढुलाई पर सख्त नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में यूरिया संकट को देखते हुए विभाग हर संदिग्ध वाहन पर कार्रवाई करेगा। आगे की जांच के बाद ही पता चलेगा कि इस अवैध परिवहन के पीछे कौन–कौन शामिल है।

 

 


By - sagar tv news
09-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.