Sagar - हाईवे पर हादसे में दहल गया प्रदेश, बम स्क्वॉड के 4 पुलिस जवानों का निधन

 

सागर जिले में बुधवार की सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया जिसमें पुलिस के चार जवानों की जान चली गई यह हादसा नेशनल हाईवे 44 पर स्थित बांदरी के पास हुआ है, यहां तेज रफ्तार कंटेनर और पुलिस के बीडीडीएस (BDDS) वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पुलिस वाहन में सवार 4 जवानों का दुखद निधन हो गया जबकि एक अस्पताल में जिंदगी से संघर्ष कर रहा है, वहीं, टीम में शामिल डॉग सुरक्षित है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड बालाघाट में ड्यूटी पर तैनात था। वहां से वे बीडीडीएस वाहन (क्रमांक MP 03A 4883) में सवार होकर वापस मुरैना लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर बांदरी के पास झिंझनी घाटी पर सामने से आ रहे कंटेनर से पुलिस वाहन की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉग मास्टर समेत चार जवानों की जान चली गई।

 

 

 

 

कंटेनर और पुलिस वाहन की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ड्राइवर और जवान गाड़ी के अंदर ही फंस गए। बीडीडीएस का वाहन आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

 

 

 


जांच में मृतकों की पहचान जवान प्रधुमन दीक्षित, अमन कौरव और चालक परमलाल तोमर (तीनों निवासी मुरैना) के रूप में हुई है। वहीं, चौथे मृतक डॉग मास्टर विनोद शर्मा भिंड के निवासी थे। हादसे में आरक्षक राजीव चौहान (निवासी मुरैना) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।


By - sagar tv news
10-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.