Sagar- सूख रही फसलें… टूटती उम्मीदें… दिसंबर की ठंड में खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े किसान

 

दिसंबर की ठंड में जब किसान अपनी फसलों की सिंचाई और खाद डालने की तैयारी में होते हैं, उस समय वे सागर कृषि उपज मंडी के डबल लॉक वितरण केंद्रों पर घंटों लाइन में खड़े हैं। सुबह से लेकर शाम तक लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिलने से किसान निराश और परेशान होकर लौट रहे हैं।

 

 

 


मंडी में रोज़ाना सैकड़ों किसान उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन कमी के कारण पहले टोकन के लिए जद्दोजहद करते है जैसे तैसे टोकन मिलता तो मात्र दो बोरी खाद ही दी जा रही है। कई किसान कई दिनों से लाइन में हैं, कई को टोकन तक नहीं मिल पा रहा। हालात यह हैं कि पुरुष ही नहीं, महिलाएं और कॉलेज जाने वाली बेटियाँ भी खाद के लिए घंटों खड़ी हैं।

 

 

 


इस बार मक्का का रकबा बढ़ने के कारण रबी सीजन की बुआई पहले ही लेट हो चुकी है। किसान कम दिनों में तैयार होने वाली फसलों की बुआई करना चाहते हैं, जिनके लिए पर्याप्त खाद की जरूरत होती है।
जिन किसानों ने बुआई कर दी है उनकी फसल 15–21 दिन की हो चुकी है। विशेषकर गेहूं में पहली सिंचाई के बाद यूरिया डालना जरूरी है, लेकिन खाद नहीं मिली तो उपज पर सीधा असर पड़ेगा।

 

 

 

किसान आधी बुआई DAP के साथ की, आधी बिना उर्वरक। पहली सिंचाई के बाद DAP–यूरिया मिक्स कर डालना पड़ता है। पिछले चार दिन से लाइन में था, आज जाकर टोकन मिला है… खाद कब मिलेगा, कोई भरोसा नहीं।”

 

 

 

 

वीर सिंह, गिद्वानी ने बताया
“खेती तो आजकल खाद पर ही टिक गई है। DAP के लिए दो महीने से परेशान हैं। जब खाद आता है तो 8–10 घंटे लाइन लगानी पड़ती है, फिर भी बोरी मिल जाए इसकी गारंटी नहीं।”


By - sagar tv news
10-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.