सागर- मेडिकल में भीषण आग! कुछ ही मिनटों में राख पूरा स्टॉक, आग शॉर्ट सर्किट से या साज़िश? जांच शुरू

 

सागर जिले के शाहगढ़ में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां तड़के सुबह एक मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। शंकरगढ़ तिगड़डा स्थित सर्वोदय मेडिकल में सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच अचानक आग भड़क उठी, जिससे मेडिकल में रखी सभी दवाइयां, उपकरण और जरूरी सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। सुबह टहलने निकले लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। कुछ ही देर में शाहगढ़ थाने की दोनों FRV टीमें मौके पर पहुंचीं और उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाया। दो फायर ब्रिगेड टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा मेडिकल खाक हो चुका था। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आग लगी कैसे? क्या यह शॉर्ट सर्किट था… या फिर किसी ने जानबूझकर आग लगाई?

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी कई तरह के सवाल खड़े करते हैं। कई लोगों ने बताया कि मेडिकल संचालक सुबह करीब 4-5 बजे दवाइयां निकालने दुकान पर आए थे, और कुछ ही देर बाद आग लगने की खबर आ गई। इस समय दुकान में कोई गतिविधि होना जांच के दायरे में आता है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 

अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी से ही यह साफ होगा कि आग तकनीकी खराबी से लगी या किसी मानवीय हस्तक्षेप का नतीजा है। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, क्योंकि आग इतनी तेजी से फैलना और पूरे मेडिकल का जलकर राख हो जाना संदेह पैदा करता है। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान जरूर सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी रिपोर्ट आने के बाद कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

 

 


By - sagar tv news
10-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.