Sagar - मजदूर के बेटे ने किया कमाल, वर्दी पहनकर लौटा तो पूरे गांव में जुलूस निकाल कर दिया स्वागत

 

सागर में एक मजदूर के बेटे ने कमाल कर दिया है, अथक मेहनत और कठिन परिश्रम के बाद उसका आर्मी में सिलेक्शन हुआ जब 9 महीने की ट्रेनिंग करने के बाद वह अपने गांव लौटा तो ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ उसका स्वागत किया साथ ही पूरे गांव में धूमधाम से जुलूस निकाला और स्वागत किया गया,

 

 

सागर के सेमरा निवासी देवेंद्र पटेल ने 8 साल तक संघर्ष किया मेहनत की तब जाकर वह अपने सपने को पूरा कर पाए, बार-बार असफल हो रहे देवेंद्र के सामने अपने मजबूर और मजदूर पिता का चेहरा सामने आ जाता था तब वह और अधिक मेहनत करके अपनी तैयारी शुरू करते थे फिर आठवे प्रयास में अपना सपना पूरा किया,

 


सागर की मकरोनिया वार्ड नंबर 1 में रहने वाले देवेंद्र के पिता हरिशंकर पटेल सेटिंग लगाने का काम करते हैं और उनकी मां ग्रहणी है देवेंद्र तीन भाई एक बहन है इसके बावजूद उसने आर्मी में जाने का रास्ता चुना, और अब वह अपनी मंजिल को पाकर बेहद खुश है

 


24 वर्षीय देवेंद्र पटेल ने साल 2017-18 में इसकी तैयारी शुरू की थी, इसके बाद उन्होंने लगातार खुली भर्ती में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन एक के बाद एक साथ बार उन्हें असफलता मिली हर बार उन्होंने अपनी कमियां देखकर उनको दूर करने की कोशिश की तब आठ बार में उन्हें टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा बनने का मौका मिला,

 

 


By - sagar tv news
10-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.