Sagar- अब SAGAR के STUDENTS बनेंगे LIFE SAVER ! एक CPR से बदल सकती है जिंदगी !

 

सागर में पहली बार ऐसा अनोखा अभियान शुरू हुआ है, जिसने सैकड़ों कॉलेज छात्रों को लाइफ सेवियर बनने की ताकत दी है। आईएमए सागर ब्रांच, स्टेट फोगसी और इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजी यानी ISA सागर सिटी ब्रांच ने मिलकर डिग्री कॉलेज में CPR ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया। अब दिल का दौरा हो या अचानक सांस रुक जाए—ये छात्र मौके पर ही किसी की जान बचा सकेंगे। बढ़ते हृदय रोग और अचानक कार्डियक अरेस्ट के मामलों को देखते हुए यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षक डॉ. अजय सिंह ने मॉडल और डमी उपकरणों की मदद से छात्रों को बताया कि CPR कैसे दिया जाता है, छाती को किस गति और दबाव से पंप किया जाना चाहिए, और कैसे कुछ ही सेकंड में किसी की धड़कन को फिर से शुरू किया जा सकता है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि “हर व्यक्ति को यह कौशल आना चाहिए, क्योंकि इमरजेंसी में डॉक्टर का इंतजार जानलेवा साबित हो सकता है।” कार्यक्रम में आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सही समय पर दिया गया CPR जीवन बचाने की संभावना को 70% तक बढ़ा देता है। उन्होंने छात्रों से कहा कि “डरें नहीं, मदद करना सीखें… क्योंकि जिस पल आप CPR शुरू करते हैं, उसी पल किसी की जिंदगी को नया मौका दे रहे होते हैं।”

 

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग सागर की क्षेत्रीय संचालक डॉ. नीना गिडियन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्कूली और कॉलेज स्तर पर ऐसी ट्रेनिंग युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाती है और पूरे समाज में इमरजेंसी रेस्पॉन्स कल्चर स्थापित करती है। इस प्रशिक्षण में कॉलेज प्रिंसिपल, शिक्षक और कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी सक्रिय भागीदारी दी। यह कैंप आईएमए और ISA की उस बड़ी मुहिम का हिस्सा है, जिसके तहत शहर के सभी स्कूल और कॉलेजों को “लाइफ सेविंग स्किल्स” से जोड़ने की योजना है।


By - sagar tv news
11-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.