Sagar- नहर का पानी नहीं मिलने से दिसंबर में ही सूखने लगी फसलें, किसानो तहसीली में प्रदर्शन

 

सागर जिले का बण्डा और शाहगढ़ सूखे एरिया के लिए जाना जाता है, यहां खेती करने वाले किसानो को नहर से मिलने वाले पानी से काफी उम्मीदे रहती है, पिछले सालो में दिसंबर शुरू होने से पहले ही नहर से पानी मिलने लगता था लेकिन इस बार आधा दिसंबर होने को है लेकिन अभी तक एक बून्द पानी नहीं दिया जिससे फसले सूखने की कगार पर है, इसी को लेकर गूगरा खुर्द की सोना नाला नहर खुलवाने के संबंध में किसान तहसीली कार्यालय एस डी एम के नाम ज्ञापन लेकर पहुंचे,

 

 

 

 

किसानों का कहना है कि सोना नाला बांध से बम्होरी शाहगढ़, सिलापरी के किसानों को नहर के माध्यम से पानी खेतों तक दिया जाता था लेकिन इस वर्ष 11 दिसंबर तक नहर का पानी नहीं खोला गया है जिससे किसान बहुत परेशान हैं। यदि पांच दिवस में नहर नहीं खोली जाती है तो किसान विवश होकर कलेक्टर सागर के समक्ष धरना एवं भूख हड़ताल करेंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इसके साथ ही किसान कचहरी परिसर में धरने पर बैठ गए।


By - sagar tv news
11-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.