कलेक्टर चैंबर के बाजू से बाबू रिश्वत रंगे हाथों लेते धराया, लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई कर्मचारी-अधिकारी घूस लेते रंगे हाथों पकड़े जाते हैं। ऐसा ही मामला शिवपुरी जिले से सामने आया है। यहां पर कलेक्ट्रेट में पदस्थ स्टोनो को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
फरियादी ध्यानेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता की जमीन है वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर चढ़ा दी गई थी जिसे कागजों में सही करवाने के लिए मोनू शर्मा द्वारा₹20000 रिश्वत की मांग की गई थी₹15000 देने के साथ ही मोनू की रिकॉर्डिंग कर ली गई और इसके बाद आज एडीएम कार्यालय में₹5000 की रिश्वत देते मोनू को रंगे हाथ पकड़ा।
लोकायुक्त के डीएसपी विनोद सिंह कुशवाहा का कहना है कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आज आरोपी मोनू शर्मा को₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी स्टोनो के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।