सागर- कटरा बाज़ार में निगम की बड़ी कार्रवाई,सड़क पर लगी दुकानों की सामग्री जप्त, अतिक्रमण पर सख्ती

 

सागर शहर की भीड़भाड़ और लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से परेशान प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। गुरुवार सुबह नगर निगम ने कटरा बाज़ार में बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क पर लगाई गई दुकानों की सामग्री जप्त कर ली। निगमायुक्त राजकुमार खत्री खुद मौके पर मौजूद रहे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का नेतृत्व किया। कटरा जैसे व्यस्त बाजारों में सड़क और फुटपाथ पर फैली दुकानें अक्सर चलने वालों और वाहनों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने आज सख्त कार्रवाई की।

 

 

निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने साफ कहा—“कोई भी व्यक्ति स्थाई निर्माण कर दुकान न लगाए। सड़क या फुटपाथ पर कब्जा किया तो सीधे सामग्री जप्त होगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” निरीक्षण के दौरान निगम की अतिक्रमण टीम ने सड़क पर फैली कई दुकानों का सामान मौके पर ही ट्रक में भरकर जप्त किया। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई लोग सामान समेटते नज़र आए। आयुक्त ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुधारना, बाजार क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना, और पैदल चलने वालों को सुविधा देना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नगर निगम किसी को परेशान नहीं करना चाहता, लेकिन शहर की व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर अब सख्त कदम जारी रहेंगे।

 

 

उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा— “पीली लाइन के पीछे ही दुकान लगाएं। शाम को पूरी सामग्री घर ले जाएं। रातभर ठेला या गुमटी सड़क पर छोड़ी तो कार्रवाई तय है।” निगम की टीम ने बाजार में पैदल भ्रमण कर दुकानदारों को नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी और भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। आज की कार्रवाई ने साफ कर दिया कि सागर शहर में अब अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस नीति चलेगी। और यदि नियमों का पालन नहीं हुआ, तो बाज़ारों में ऐसे अभियान आगे भी देखने को मिल सकते हैं।

 

 


By - sagar tv news
11-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.