Sagar- शराब पीने मामा ने नहीं दिए पैसे, भांजे ने लगा दिया ठिकाने, पुलिस मौके पर |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां भांजे ने अपने ही सगे मामा को पीट पीटकर कर मार डाला, इतना ही नहीं मारपीट के दौरान अपनी माँ को भी नहीं छोड़ा, घटना खुरई के सहोद्रा राय वार्ड की है,

 

जानकारी के अनुसार नागटोरिया में एक बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी मां ओर मामा के साथ मारपीट कर दी, जिसमें मामा ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। बेटे की मां मीरा अहिरवार ने बताया कि वह अपने 75 वर्षीय भाई रम्मू अहिरवार के साथ रहती है। उसका बेटा भी पास में ही रहता है उसका बेटा नरेंद्र आए दिन शराब के लिए पैसे मांगता है ओर मारपीट भी करता है। बुधवार की दोपहर 3 बजे नरेंद्र आया और शराब के लिए रुपए मांगने लगा। रुपए नहीं देने पर अपनी मां ओर मामा से मारपीट की।

 

मामा के सीने ओर गले में लाते मारी। पैर से गला दबा दिया। कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों को बताया ओर थाने में सूचना दी। घटना बुधवार की रात जब अन्य परिजन बाहर से लौटे तो पुलिस में शिकायत की। गुरुवार की सुबह खुरई देहात थाना और शहरी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ओर जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं खुरई देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि बॉडी को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

 

 


By - sagar tv news
11-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.